महुआ में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन
महुआ में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन
प्रखंड से 36 उच्च और मध्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने लिया भाग, दो उच्चत्तर और दो मिडिल स्कूल को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किया गया चयन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय बीआरसी पर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 36 उच्चतर और मध्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दो उच्चत्तर और दो मध्य विद्यालय को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।
यह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत किया गया। जिसमें विकसित विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग पर चुनौती के साथ क्वांटम युग के आगाज की संभावना और चुनौती पर प्रतिभागियों से विज्ञान प्रदर्शनी कराया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में वर्ग 9 से 12वीं तक के लिए वैशाली विद्यालय महुआ के अमरनाथ कुमार को आइस लेजर सिस्टम के लिए प्रथम, संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के रवि कुमार को स्मार्ट होम के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं बालूघाट खेसरहिया हाईस्कूल के चमन कुमार को होम सेक्रेटरी सिस्टम के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि वर्ग 6 से 8 के लिए प्लास्टिक बेसमेंट सिस्टम बनाने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघाड़ा के अंश का को प्रथम बायोमेट्रिक सिस्टम के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिदपुर सिंघाड़ा के अंशिका को द्वितीय पुरस्कार दिया गया जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशल खास के अनीश कुमार को एआई का यूज और मिसयूज के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालपुर सिंघाड़ा की स्मृति कुमारी और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनपुर भदवास के अंशिका कुमारी को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार और अनितेश कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक संजय कुमार, अजीत कुमार, रामनरेश राय, राजेश कुमार शर्मा थे। वही दीपक कुमार, विक्रम कुमार, मनमोहन कुमार ने कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग किया।
