April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पहुंचे लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, हुआ भव्य स्वागत

महुआ पहुंचे लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, हुआ भव्य स्वागत
महुआ। रेणु सिंह

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह शुक्रवार की देर शाम महुआ पहुंचे। जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।
मंत्री संजय कुमार सिंह पटना से हाजीपुर होते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र फुलवरिया पहुंचे। जहां पर पत्रकार आवास के पास कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।मंत्री संजय कुमार सिंह जैसे ही फुलवरिया पत्रकार आवास के पास पहुंचे। वहां पहले से खड़े पप्पू कुमार सिंह, श्रीकांत पासवान, डॉ विभा, गणेश सिंह, धनंजय सिंह उर्फ गुलटेनन कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार विक्की, विशाल, कृष्णा पासवान, मोतीलाल पासवान आदि ने उन्हें गेंदे के मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह महुआ पहुंचे। जहां पर व्यापारी संघ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री संजय कुमार सिंह महुआ विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए। इस दौरान मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि महुआ विधानसभा की जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें पार्लियामेंट में भेजा है उनके हर उम्मीदों पर खडा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लोगों से राष्ट्र हित के लिए पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। फुलवरिया में पत्रकार आवास के पास पूर्व मुखिया अजय राय, सत्येंद्र सिंह, विक्की कुमार सिंह, मुकेश कुमार दीपक, विकी, विवेक, राजू, रेणु सिंह, विभा सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री संजय कुमार सिंह बीते गुरुवार को भी महुआ पहुंचे। जहां विभिन्न कार्यक्रम में भाग लिए। उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री संजय कुमार सिंह महुआ सिंहराय पूर्वी में स्व बैद्यनाथ राय के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए। फिर वह डोगरा में पूर्व राजद नेता स्व डॉ मो हुसैन के श्रद्धांजलि सभा में भाग लिए। वे सिंघाड़ा सहित विभिन्न जगहों पर पहुंचकर अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.