March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चौपाल में गेहूं की अच्छी पैदावार को लेकर किसानों को किया गया जागरूक

चौपाल में गेहूं की अच्छी पैदावार को लेकर किसानों को किया गया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह

किसानों को गेहूं की पैदावार में क्रांति लाने के लिए महुआ के सभी पंचायत में चौपाल लगाकर कृषि से संबंधित एक-एक जानकारी दी गई। इस दौरान अंतिम दिन शुक्रवार को यहां सुपौल टरिया और समसपुरा में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को गेहूं की पैदावार में क्रांति लाने के लिए बताया गया।
उद्यान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को गेहूं की बुआई और उसमें उर्वरक, जैविक खाद की मात्रा से संबंधित एक-एक जानकारी दी गई। गेहूं की बुआई कब से कब तक करें और अच्छी पैदावार कैसे लें। इस पर विशेष रूप से बताया गया। चौपाल में महिला किसानों की अधिक भागीदारी देख विभागीय अधिकारी भी हैरत में थे। दोनों जगहों पर पर कृषि विभाग से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी दी। रबी की बुवाई में खाद बीज की मात्रा को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी गई। वहीं खेतों में बीच की बुआई कैसे करें और कितना करें। चौपाल में प्रकाश चंद्रभूषण, कृषि सलाहकार, रंजीत कुमार, शशि भूषण, कृषि समन्वयक, समाजसेवी आदि खेती से संबंधित हर एक एक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.