January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तेज प्रताप यादव ने जय सिंह राठौड़ को जनशक्ति जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

तेज प्रताप यादव ने जय सिंह राठौड़ को जनशक्ति जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष बने जय सिंह राठौड़

 

पटना : जनशक्ति जनता दल ने बिहार की राजनीति में एक नया दमदार कदम उठाते हुए जय सिंह राठौड़ को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौड़ ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएँगे। राठौड़ ने कहा— “मुझे जो प्रभार सौंपा गया है, वह सिर्फ पद नहीं बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का विश्वास है। मैं संगठन के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

जय सिंह राठौड़ की नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले जय सिंह राठौर बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर महनार विधान सभा से चुनाव लड़ा था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राठौड़ के बनने से पार्टी की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी और युवाओं के बीच एक नया संदेश जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.