March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सोनपुर मंडल में विशेष आयोजन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सोनपुर मंडल में विशेष आयोजन

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन को स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीकात्मक स्टीकर लगाया गया।

यह आयोजन जिला आयुक्त स्काउट श्री दिलीप पासवान के देखरेख एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उनके नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के युवा सदस्य पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व से अवगत कराया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने इस अवसर पर कहा कि “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण में योगदान दें।”

कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स ने कार्यालय परिसर में जागरूकता अभियान भी चलाया और कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीकात्मक स्टीकर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि प्रत्येक नागरिक को सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में सहयोग करना चाहिए।

सोनपुर मंडल में आयोजित यह कार्यक्रम कर्मचारियों और स्काउट्स-गाइड्स के सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसने देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को और अधिक प्रबल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.