तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025 ’स्पर्धा ’ का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025 ’स्पर्धा ’ का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, वैशाली के परिसर के खेल मैदान मे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025 ’स्पर्धा ’ का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डायट की वरीय व्याख्याता डॉ. शालिनी प्रसाद और डॉ मोहिनी गिरी, डॉ निवेदिता राज, रंजीत कुमार, जयश्री, रेनू कुमारी इत्यादि मौजूद थे। इस क्रीड़ा समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के अंतर्गत long jump, kabaddi, short put, badminton, throw ball, इत्यादि में बालक बालिका वर्ग में विजेता उपविजेता संस्थान के प्रशिक्षुओं को पादक प्रमाण पत्र एवम् ट्रॉफियां प्रदान की गईं तथा ये प्रतियोगिता शानदार आरंभ से जानदार समापन की ओर अग्रसर हुए । इस अवसर पर कार्यक्रम की समन्वय एवं संचालिका श्रीमती रेणु कुमारी अपनी कर्मठता, मेहनत एवं लगन से इस क्रीड़ा समारोह में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षुओं की सहभागिता सुनिश्चित किया तथा अत्यन्त गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को बढ़ चढ़ कर विभिन्न खेलो में हिस्सा लेने को प्रेरित किया।
