March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुमार गौरव बने ग्राम कचहरी के प्रदेश अध्यक्ष , गण्यमान व्यक्ति ने दी बधाई ।

कुमार गौरव बने ग्राम कचहरी के प्रदेश अध्यक्ष,गण्यमान व्यक्ति ने दी बधाई 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली)बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव को बनाये जाने पर राज्य भर से ग्राम कचहरी सचिवों, न्याय मित्रों एवं ग्राम कचहरी जनप्रतिनिधियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुमार गौरव अपने संघ को सुदृढ़ करने,ग्राम कचहरी सचिवों के लंबित मांगों को सरकार से पूरा कराने एवं ग्राम कचहरी के मजबूती के लिए समुचित कदम उठाऐंगे।
जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ के महासचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली जिलाध्यक्ष कुमार गौरव लंबे समय से प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के पद पर रहे एवं उत्कृष्ट नेतृत्व शैली के लिए ही अब प्रदेश अध्यक्ष की शक्ति दी गई है, जिससे सभी ग्राम कचहरी सचिव काफी उत्साहित और आशान्वित है।
बधाई देने वालों में न्याय मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता अवधेश कुमार ,वैशाली जिला न्याय मित्र संघ के शिखा सिंह, ओम प्रकाश सिन्हा,मनोज प्रसाद,सुनिल कु० सिंह, पंकज कुमार, पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला, जिलाध्यक्ष ई० प्रेम कुमार एवं जिला महासचिव सैयद एकबाल ने भी बधाई देते हुए कहा कि पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला एवं ग्राम कचहरी सचिव के प्रदेश अध्यक्ष दोनों वैशाली जिले से होने से ग्राम कचहरी को काफी मजबूती मिलेगी।
नये प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि सबके सहयोग से एक सशक्त प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाने की उनकी भरपूर कोशिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.