April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचदमिया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

पंचदमिया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता डॉ राजन कुमार और अधिकार मित्र संतोष कुमार के नेतृत्व में लालगंज प्रखंड के महेन्द्र नाथ सिंह विद्यालय,पंचदमिया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डॉ अभयनाथ सिंह ने किया और संचालन प्रिया सिंह ने की। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा से संदर्भित विषय पर जागरूक किया गया।इस अवसर पर सामाजिक अभिशाप बन चुके बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने , बाल -श्रम, बाल यौन -शोषण और बाल व्यापार की रोकथाम और इसके दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गईं। चर्चा के बीच अधिकार मित्र संतोष कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आमजनों को दी जाने वाली सुविधाओं,नालसा संचालित स्थाई लोक अदालत,बच्चों के लिए साथी स्कीम और राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी और इससे होने वाले फायदों को विस्तार से बताया । इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किया जाना है। लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वाद- विवाद के मामलों का निष्पादन आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाता हैं। कार्यक्रम चुनमुन कुमार पांडेय, राजश्री,सोनेलाल प्रसाद यादव, गीता सिंह,श्रुति कुमारी,श्रेया सिंह,रिया रॉय विनोद कुमार, सरोज कुमार, करीना, तान्या, आर्यन सहित विद्यालय के छात्र/छात्रायें आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.