January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों में व्यक्तित्व विकास के साथ साथ लीडरशिप की जरूरत : – ब्रिगेडियर एस पी दास।

बच्चों में व्यक्तित्व विकास के साथ साथ लीडरशिप की जरूरत : – ब्रिगेडियर एस पी दास।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार 

पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी बरडीहा में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग,03 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न खेल कूद बिहारी, नेपाली, तमिल, इंगलिश उर्दू नृत्य का प्रस्तुति की गई। बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल अतिथि एवं अभिभावकों ने तालियों से बच्चों को प्रोत्साहित करते रहें। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ने बच्चों में अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विस्तार से चर्चा किया।
रविवार को पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी बरडीहा में वार्षिक सांस्कृतिक सह स्पोर्ट्स कार्यक्रम उमंग 03 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एन सी सी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस. पी .दास,
एकेडमी फाउंडर प्रेसिडेंट रामप्रवेश राय, जागेश्वर राय, प्रमोद कुमार डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मयंक शेखर, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एस. पी .दास ने कहा कि एक्स्ट्रा केलकुलेटिव एक्टिविटीज से बच्चों में अनुशासन लीडरशिप और व्यक्तित्व विकास में मदद करता है। सही समय पर अभिभावक एवं शिक्षक द्वारा बच्चों को अच्छी फेसिलिटी देने पर देश के अच्छे पदों पर पहुंच जाएंगे। इस अवसर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम के देख मौके पर पहुंचे अतिथि, गणमान्य अभिभावकों ने तालियों से बच्चों के हौसले को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महुआ नगर परिषद उपसभापति रोमी यादव, पातेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सनोज पासवान,प्राचार्य सुरेंद्र रजक, शिक्षिका कुमारी, आशा ,जे पी रौशन, एस पी चौधरी सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.