अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
महुआ। रेणु सिंह
अपराध की योजना बना रहे 2 अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। जिसके पास से हथियार, चाकू आदि बरामद किए गए। यह उपलब्धि रविवार की रात महुआ अनुमंडल के कटहरा थाने की पुलिस द्वारा की गई।
महुआ डीसीपी संजीव कुमार द्वारा सोमवार को बताया गया कि कटहारा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे को रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में है। जिस पर उन्होंने तुरंत नाकेबंदी करते हुए छापेमारी की। इस दौरान दो अपराधी गौतम कुमार और विवेक कुमार को पकड़ा गया। दोनों अपराधी चेहराकला प्रखंड का ही रहने वाला बताया गया है। यह भी बताया गया कि गौतम कुमार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अपराधियों को न्यायिक रियासत में सोमवार को जल भेज दिया।
