पुलिस और छात्र के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ संवाद
पुलिस और छात्र के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुआ संवाद
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना क्षेत्र के राम सुमारी देवी उच्च विद्यालय कर्णपुरा में सोमवार को पुलिस और छात्र सुरक्षा पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विभिन्न जानकारी दी
पुलिस और छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डीएसपी संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष सहित पुलिस के विभिन्न पदाधिकारी पहुंचे और छात्रों के बीच संवाद किया।मालूम होगी इसी विद्यालय से बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने शिक्षा प्राप्त की थी।
