January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कवि सम्मेलन सह सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कवि सम्मेलन सह सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महुआ। रेणु सिंह

डॉ प्रतिभा पाराशर की प्रसिद्ध पुस्तक शराब की तासीर का लोकार्पण धूमधाम से किया गया। इस मौके पर विभिन्न कवियों ने लिखित पुस्तिका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कवियों का स्वागत सोमवार को यहां लोगों द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन सह पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम जाने-माने हिंदी के साहित्यकार कवि प्रीतम कुमार झा के नेतृत्व में सोनपुर के गजेंद्र मोक्ष मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर के स्वामी लक्ष्मणाचार्य द्वारा दीप जलाकर मंत्रोच्चार के बीच किया गया। अध्यक्षता डॉ विद्या चौधरी ने की। इस मौके पर उपस्थित कवि व कवित्री डॉ पुष्पा गुप्ता, डॉ सुधा सिन्हा, डॉ सुषमा कुमारी, आशा रघुदेव, डॉ जंग बहादुर पांडे, डॉ देवेंद्र प्रसाद सिंह, नंदन मिश्र, ओम प्रकाश साह, रविंद्र कुमार रतन, धनंजय कुमार बबलू, अंकित कुमार, डॉ अर्चना त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, गायिका वर्षा कुमारी झा, ज़फिर आलम, नागेंद्र राय, रितु प्रज्ञा, कवि विनोद कुमार हँसौड़ा, प्रो दिनेश कुमार सिंह, मणि भूषण प्रसाद सिंह अकेला, डॉ शिव बालक राय प्रभाकर, निभा राजपूत, अनिल कुमार, डॉ नागेंद्र कुमार शर्मा आदि अपनी कविता से महफिल को लूटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.