महुआ में अतिक्रमण पर आज चलेगा बुलडोजर, आदेश जारी
महुआ में अतिक्रमण पर आज चलेगा बुलडोजर, आदेश जारी
महुआ। रेणु सिंह
सड़क की भूमि को अतिक्रमण कर रखे लोगों को अब खैर नहीं है। अतिक्रमण पर मंगलवार को महुआ बाजार में बुलडोजर चलेगा। इसके लिए सोमवार को महुआ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया है।
बताया गया है कि महुआ बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी को सजग होकर अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया है। वही महुआ थाने को इसमें सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
