नदी में मिला महिला का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नदी में मिला महिला का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड और बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में नून नदी में एक महिला का शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए हाजीपुर भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या
का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में नून नदी में एक महिला का तैरता हुआ शव पाया गया। महिला का शव मिलते ही गांव में शोर मच गया। मृतक की पहचान बलिगांव पंचायत के चांदपुरा गांव के राजीव कुमार सिंह की पत्नी निर्मला कुमारी के रूप में किया गया है। वहीं मृतक का मायके बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में स्थित है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के दो बच्चें हैं।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हाजीपुर भेज दिया है।
