May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरपंच धर्मशिला देवी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

सरपंच धर्मशिला देवी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार, सहदेई बुजुर्ग (वैशाली)

प्रखंड क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के सरपंच श्रीमती धर्मशिला देवी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बताते चले कि शिक्षाविद भगवान प्रसाद साहू की धर्मपत्नी दिवंगत धर्मशिला देवी का निधन अचानक हो गई।

उनके निधन की खबर से उनके पंचायत सहरिया के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी राजनीतिक, सामाजिक लोगों के बीच में शोक की लहर फैल गई। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लगा रहा। अंधराबर चौक, पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्थान के निर्देश अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने दिवंगत धर्मशिला देवी के जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी पूर्ण एवं निश्चल प्रेम की प्रतिमूर्ति थी। क्षेत्र के लोगों ने उनकी न्याय प्रियता के कारण उन्हें सरपंच की पद से सुशोभित किया।

इस मौके पर डॉक्टर बी एन शर्मा, अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह के अलावा विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर दिवंगत धर्मशिला देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.