February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

3 फरवरी 2026 को अक्षयवट स्टेडियम , हाजीपुर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन

3 फरवरी 2026 को अक्षयवट स्टेडियम , हाजीपुर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

24 नियोजकों की भागीदारी, स्थानीय व बाह्य राज्य की कंपनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

हाजीपुर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला नियोजनालय, वैशाली के तत्वावधान में दिनांक 03 फरवरी 2026 को हाजीपुर सदर प्रखण्ड अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।

उक्त मेला सरकार की “नियोजक आपके द्वार” नीति के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि इस श्रृंखला का शुभारंभ दिनांक 16.01.2026 को पातेपुर प्रखण्ड परिसर से किया गया था, जो विभिन्न प्रखण्डों में सफलतापूर्वक आयोजित होते हुए दिनांक 03.02.2026 को हाजीपुर में भव्य रूप से संपन्न होगा।

मेले में कुल 24 नियोजकों द्वारा भाग लेने की सहमति दी गई है, जिनमें 12 से अधिक कंपनियाँ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। प्रमुख कंपनियों में AFP Manufacturing Co. Pvt. Ltd., New Zeel Fashion Wear Pvt. Ltd., Anmol Industries, Avon Cycle Limited, Reeshav Automobiles एवं Parmann Nutritionals Pvt. Ltd. शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के बाहर की निजी क्षेत्र की कंपनियाँ भी मेले में भाग लेंगी एवं युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन करेंगी।

यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें 8वीं पास, 10वीं पास, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, डिप्लोमा एवं B.Tech योग्यताधारी उम्मीदवार अपने बायोडाटा एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ भाग ले सकते हैं। मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित युवाओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.