February 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने किया देसरी थाना का वार्षिक निरीक्षण

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने किया देसरी थाना का वार्षिक निरीक्षण

हाजीपुर :पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली द्वारा देसरी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना, विधि-व्यवस्था एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करने, अवैध शराब निर्माण पर कड़ा अंकुश लगाने, शराब माफियाओं तथा थाना के वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

महोदय ने समयबद्ध कांड निष्पादन, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.