March 7, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क हादसे में जख्मी दुसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, मची कोहराम

सड़क हादसे में जख्मी दुसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, मची कोहराम।

कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

गोरौल ।संवाददाता। सड़क हादसे में जख्मी दुसरे व्यक्ति राजेश कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत।
लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों दिनांक 22/01/21 शुक्रवार को
राजापाकर थाना क्षेत्र के हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग एनएच 322 के बभनी मठ के पास पिकअप वैन व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गोरौल प्रखंड के इसमाईलपुर पंचायत के सरपंच रंजीत कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज पटना के निजी अस्पताल राजेश्वरी में चल रहा था। जिसके कुछ ही दिनों बाद पटना के एम्स में रेफर कर भर्ती करा दिया गया था। इधर शव इसमाईलपुर गांव पहुंचते ही मचा कोहराम। परिजनोंं का रो रो कर बुरा हाल बना था। पिता हरिनन्दन सिंह, माता सीनतर देवी, चाचा शिवशंकर सिंह, जयशंकर सिंह, बिनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, भाई संजीव कुमार, चंदन कुमार, बहन सरीता देवी मृतक के 18 बर्षीय पुत्र आकाश कुमार तथा 15 बर्षीय पुत्री स्वाती कुमारी, भौजाई संगीता देवी शव से लिपट कर रो रही थी। वही पत्नी शर्मीला देवी वेसुध परी थी। पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिलापार्षद मनोज पटेल ने पिरीत परीजनों को ढ़ांंढस बधाने लगे हुए थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.