श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की कुव्यवस्था के विरुद्ध “आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन”किया गया!
श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की कुव्यवस्था के विरुद्ध “आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन”किया गया!
पटना :अस्पताल के मुख्य द्वार पर श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नव निर्मित भवन के संचालन प्रारंभ करने एवं अस्पताल की कुव्यवस्था के विरुद्ध “आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन”किया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधार समिति के महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने करते कहां की सुधार समिति के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी यादव जी ने अपने निरीक्षण के दौरान 33 करोड़ के लागत से लगभग 100 बेड के(आधुनिक अस्पताल) भवन का डीपीआर बनाकर तैयार कर शिलान्यास किया था! लगभग छ माह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन उद्घाटन कर भवन को पटना सिटी के लिए समर्पित किया था ! सुधार समिति के उपाध्यक्ष देवरत्न प्रसाद इकबाल अहमद,राम नारायण सिंह ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक से बनाए गए गरीब वंचित शोषित मरीज के लिए सारी सुविधा से लैस है लगभग 6 माह से यह भवन तैयार है सरकार की उदासीनता के कारण नवनिर्मित भवन में धूल पर रहा है!
सरदार दया सिंह,शंभू शरण प्रसाद,इबरार रजा,शरीफ अहमद रंगरेज,एजाजुद्दीन उर्फ़ शानू,बलिराम विश्वकर्मा ,केसरी कुमार, सरदार बाबू सिंह,मो शाहिद, विजय कुमार,विवेक कुमार, सरदार बिट्टू सिंह,शाहीन अनवर,राजेश प्रसाद शेट्टी,जावेद इकबाल आदि ने कहा कि अस्पताल में यथाशीघ्र नए भवन में मरीजों की व्यवस्था की जाए तथा मरीजो के लिए 24 घंटा मेडिकल इमरजेंसी व्यवस्था सुनिश्चित हो, अस्पताल में पद स्थापित डॉक्टर को डिपटेशन पर भेजना बंद करो! गर्भवती महिलाओं के 24 घंटा ओटी की व्यवस्था सुनिश्चित करो! डेंटल ओपीडी में एकसे-रे की व्यवस्था करो!,आदि मांगों को लेकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के नाम से अधीक्षक,श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल को ज्ञापन सौपा!
