February 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की बैठक संपन्न

लालगंज में सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की बैठक संपन्न

 

लालगंज: सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) के लालगंज अंचल कमेटी की बैठक ग्राम सिरसा राम राय में वैशाली जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सह अंचल सचिव डॉ राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लालगंज क्षेत्र में बढ़ते चोरी, सहित अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता जताई गयी।

बैठक में सिरसा बीरन, गुरमियां एतवारपुर सिसौला, लक्ष्मी नारायणपुर, पुरैनिया सहित अन्य पंचायतों में बढ़ते घोरपरास से किसानों के फसलों को क्षति से बचाने के लिए घोरपारस को मार कर दफन करने, बंद पड़े गोरौल चीनी मिल को अभिलंब चालू करने, सरकारी कार्यालयों में बढ़ते मनमानी एवं घूसखोरी में पर रोक लगाने, आवास सत्यापन में हो रहे रिश्वतखोरी पर रोक लगाने, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन में कर्मचारियों द्वारा की जा रही धांधली पर रोक लगाने, ग्राम एतवारपुर सिसोला में राजेंद्र शर्मा के जमीन से हाई टेंशन तार को साइड करने, ग्राम पंचायत सिरसा बीरन, एतवारपुर सिसौला, पूरैनिया सहित अन्य पंचायतों में मनरेगा से कराए गए कार्यों का जांच कर जरूरतमंद मजदूरों से कार्य कराने एवं सही मूल्यांकन करने सहित अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया गया और सरकार से मांग की गई की उक्त जन समस्याओं का निदान कराया जाए अन्यथा जन आंदोलन को तेज करने पर संगठन विवश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.