महुआ में 21 जोड़ी दूल्हा-दुल्हन की पाणिग्रहण, निकली बरात और जमकर हुआ जश्न
महुआ में 21 जोड़ी दूल्हा-दुल्हन की पाणिग्रहण, निकली बरात और जमकर हुआ जश्न
रिपोर्ट:रेणु सिंह, महुआ वैशाली
महुआ के जवाहर चौक स्थित विवाह भवन में रविवार को 21 जोड़े लड़का-लड़की की सामूहिक तौर पर पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। इस मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी और दूल्हा-दुल्हन को आशीष दिया गया। दूल्हे की बारात निकाली गई, जिसमें युवा वर्ग ने जमकर ठुमके लगाए।
दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे पक्ष से आए बरातियों को गाली गीतों से स्वागत किया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आरके डेयरी के रंधीर कुमार, जानकी एक्यूप्रेशर के डॉ प्रमोद कुशवाहा, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह, मोहन सिंह, तेज प्रताप यादव, बच्चा बाबू, अनिता, रिंकू शर्मा, रेखा, रागिनी, शबनम, खुशबू आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मीना शर्मा के द्वारा किया गया था। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए दूर-दूर से महिलाएं और पुरुषों की टोलियां पहुंची थी। यहां पर दूल्हा-दुल्हन का जयमाला कराया गया, फिर उन्हें रीति-रिवाज के अनुसार शादियां हुईं।
