यूपीएससी में जगह लाने वाले प्रतिभागी को किया सम्मानित
यूपीएससी में जगह लाने वाले प्रतिभागी को किया सम्मानित
रिपोर्ट। रेणु सिंह, महुआ वैशाली
यूपीएससी में जगह पाने वाले प्रतिभावान प्रतिभागी को यहां रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह महुआ के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम का आयोजन यहां विष्णु चौक स्थित यूपीएससी में स्थान पाने वाले सुधीर कुमार सुमन की आवास पर किया गया। इसकी अध्यक्षता कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष और सेवानिवृत शिक्षक दीप नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम में सभापति नवीन चंद्र भारती, आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार, यदु रामचरित कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो प्रेमचंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, डॉ श्याम सुंदर सिंह, उमाशंकर निराला, राजेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, अमित कपिल देव सिंह आदि मुख्य रूप से प्रसिद्ध थे। यहां पर यूपीएससी में 707 वा रैंक लाने वाले सुधीर कुमार के पिता और पूर्व डाकपाल वीरेंद्र प्रसाद सिंह, माता उर्मिला देवी को भी लोगों ने सम्मानित किया।
