March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला दिवस पर जागरूकता बैठक आयोजित

महिला दिवस पर जागरूकता बैठक आयोजित

मुज़फ्फरपुर, 08 मार्च 2026: जिला मुज़फ्फरपुर के ब्लॉक कटरा के BEC केंद्र बैगनी एवं सामुदायिक भवन के प्रांगण में समग्र शिक्षण एवम विकास संस्थान के परियोजना कवच 2.0 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक बैठक/कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी महिलाओं की स्वागत करते हुए की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रखंड समन्वयक गोविंद यादव ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर उन्हें भेदभाव, हिंसा और सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ता है।

बैठक में बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़कियों का स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है।

इस अवसर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय होने पर संबंधित विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

वार्ड सदस्य शिव दुलारी देवी और सेविका सरिता कुमारी की द्वारा बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके तथा समाज में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

अंत में सभी उपस्थित लोगों को वार्ड सदस्य के द्वारा धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.