बौली मोहल्ला में दावत ए इफ्तार का आयोजन
बौली मोहल्ला में दावत ए इफ्तार का आयोजन
फुलवारी शरीफ (परवेज़ आलम)
रविवार यानी 18वे रोजा को ‘‘नव बहार कमिटी‘‘ की ओर से बौली मस्जिद के पास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमेंं सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की। इस आयोजन में इफतार करने के बाद 3 रेकात नमाज फर्ज अदा की गयी। नमाज के बाद दुआ हुई जिसमें बौली मस्जिद के इमाम जनाब कारी मोजिबुर्रहमान साहब ने बताया की रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है। इसमें इंसान को अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर अच्छे कार्यों की ओर बढ़ना चाहिए। यह महीना हमें गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है। माह-ए-रमजान में अल्लाह नेकियों का सवाब कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं बल्कि यह इंसान को हमदर्दी, इंसानियत और दूसरों की तकलीफ को समझने की सीख देता है । इसके बाद देश और कौम की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।
इस मौके पर इंजीनियर नजमुल हक (मिंटू) शादाब मोदस्सिर, मो मनुव्वर, शाजिद ईमाम , साकिब आलम, नदीम हुसैन, एहसान खान, फैज़ हसन, शाहिद आलम, प्रवेज, आदिल खान, अहद ईमाम , शब्बीर अंसारी समेत समाज के गणमान्य लोग मौजुद थे।
