देसी पिस्टल के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
देसी पिस्टल के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) वैशाली पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने अवैध हथियार रखना और बेचने का जुर्म में महिला तस्कर को गिरफ्तार किया ।महिला के पास से एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार महिला मीनू कुमारी ,पति गौरव चौधरी ग्राम जहांगीरपुर सलखन्नी ,थाना महुआ, जिला वैशाली की बताई गई है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पातेपुर थाना, एस ओ टी एफ टीम जिला सूचना संयुक्त टीम ने छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया ।गौरव चौधरी के घर से गोदरेज अलमारी से देसी पिस्तौल और जिंदा चार कारतूस जप्त किया।महिला अभियुक्त के बयान पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।उसने बताया कि उसके पति पातेपुर से हथियार खरीद कर लाते थे और उसे ऊंचे दामों में बेचते थे ।इस संबंध में महुआ थाना कांड संख्या 156/ 26 में दर्ज कर लिया गया है, तथा महिला अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है,इसकी जानकारी महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
