March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा को स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

चौसा/मधेपुरा

चौसा प्रखंड अंतर्गत गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में बेहतर अनुशासन, विद्यालय नियमित आने, सहपाठियों से सहयोग की भावना आदि जैसे अच्छे आदतों और अन्य मानकों के पालन के लिए हर माह बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में फरवरी माह का स्टूडेंट ऑफ द मंथ का अवॉर्ड विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा ऋतु कुमारी को दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक जफर अहमद ने सम्मानित करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि
Student of the Month‘ का सम्मान बच्चों में प्रेरणा, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देता है, जिससे वे अकादमिक और व्यवहारिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। यह एक सकारात्मक वातावरण बनाता है, जहाँ मेहनत और अच्छे व्यवहार की पहचान की जाती है।
इससे बच्चों की प्रतिभा का सम्मान होता है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।
मौके पर शिक्षक अनुज कुमार, देवराम कुमार, राजेंद्र कुमार (कंप्यूटर शिक्षक),शिक्षिका सुषमा कुमारी, रचना कुमारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.