March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रीमती वर्षा सिंह ने न्यायालय भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को किया ब्रीफ, 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी परीक्षा

श्रीमती वर्षा सिंह ने न्यायालय भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को किया ब्रीफ, 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी परीक्षा

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में पुष्करनी सभागार में अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय परिचारी भर्ती परीक्षा–2026 के सफल संचालन को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय से अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

साथ ही पूरे जिले में 15 स्टैटिक दंडाधिकारी तथा 15 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखेंगे।

डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर DFMD एवं HHMD (मेटल डिटेक्टर) लगाए जाएंगे तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा, ताकि मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाए जा सकें।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। साथ ही परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं सतत प्रशासनिक निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.