नल जल का पानी बंद, उपभोक्ता परेशान
नल जल का पानी बंद, उपभोक्ता परेशान
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर वार्ड 06 स्थित पीएचईडी विभाग द्वारा पार्ट बी लगाया गया नल जल के बोरिंग से पानी आपूर्ति बंद है। पानी आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता परेशान है। बताया गया कि पानी बंद होने के बाद विभाग को फोन करने पर एक मिस्त्री आया और बोला मोटर जल गया है। मोटर ठीक करवाने की बात कहकर मोटर अपने साथ ले गया लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी मोटर लगाने नहीं आया है।बात करने पर बोलता है मोटर अभी नहीं बना है।इधर नल जल का पानी नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
