33 वें वर्षगांठ पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे दिन परख प्रतियोगिता आयोजित
33 वें वर्षगांठ पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे दिन परख प्रतियोगिता आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट में संचालित यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी के 33 वें वर्षगांठ पर पखवाड़ा कार्यक्रम के तीसरे दिन वर्ग प्रथम से नवम के छात्र छात्राओं के बीच शब्द परख प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें प्राचार्य अर्जुन कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में अध्ययन कर सैकड़ो छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। विद्यालय बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के तहत विभिन्न प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित करती आ रही है। चयनित बच्चों सम्मानित भी होंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया।वहीं जनता महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे काफी अनुशासित है। 33 वर्षों से चलती आ रही इस विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।वहीं प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग से नवम वर्ग तक के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें वर्ग नवम से प्रीति कुमारी, अष्टम से गौतम कुमारी, सप्तम से सत्यम कुमार, षष्टम वर्ग से अभिरंजन कुमार, पंचम वर्ग खंड ए से आस्था कुमारी,खंड बी से आनंद रतन, चतुर्थ वर्ग खंड ए एवं खंड बी से आयुषी प्रिया, तृतीय वर्ग खंड ए से विहान सिंह,खंड बी से सुरुचि कुमारी, द्वितीय वर्ग खंड ए से आदित्य कुमार,खंड बी से मणिकांत कुमार,खंड सी से आराध्या कुमारी एवं खंड डी से पल्लवी प्रिया तथा प्रथम वर्ग खंड ए से शिवानंद कुमार,खंड बी से रीया सान्या एवं खंड सी से मीनाक्षी कुमार चयनित हुए। बच्चों को मनोबल बढ़ाने में पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुजीत कुमार राय, पिंटू कुमार, रंजन कुमार, आयुष कुमार, दीपक कुमार, अनुपम रंजन, प्रतीक कुमार, रामचंद्र दास आदि उपस्थित थे।
