March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटोरी में आर्थिक सशक्तीकरण कार्यशाला: ग्रामीण युवाओं को हुनर, महिलाओं को स्वावलंबन का प्रशिक्षण ।

पटोरी में आर्थिक सशक्तीकरण कार्यशाला: ग्रामीण युवाओं को हुनर, महिलाओं को स्वावलंबन का प्रशिक्षण ।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) — किसान भवन में बिहार दलित विकास समिति व मिथिलांचल दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला हुई। नवल भक्त की अध्यक्षता में रूटसेट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह व समिति निदेशक फादर जोश ने दीप-प्रज्वलन कर सत्र आरंभ किया।
प्रकाश कुमार सिंह ने 18–50 वर्ष के ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए पशुपालन, मशरूम-उत्पादन, मधुमक्खी-पालन, मत्स्य-पालन, कुक्कुट-पालन व कृषि-उद्यमिता जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षणों को निःशुल्क आवास-भोजन सहित उपलब्ध कराने की कार्य योजना बताई और स्थानीय इकाई से इच्छुक प्रतिभागियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
फादर जोश ने उद्बोधन में कहा— *“आधी आबादी को पीछे रखकर विकास की कल्पना नहीं हो सकती। पटोरी में सहकारी समिति का निबंधन आरंभ है; महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई से लेकर उद्यम-प्रशिक्षण तक ठोस पहल जारी रहेंगी।”* कार्यक्रम में पिंकी कुमारी, रोहित कुमार, सरस्वती कुमारी, श्रवण कुमार सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.