श्रद्धांजलि समारोह में पहुंची जदयू नेत्री डॉ आसमा परवीन । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
श्रद्धांजलि समारोह में पहुंची जदयू नेत्री डॉ आसमा परवीन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम के समाजसेवी डॉ कुमोद प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ मिंटू प्रसाद के निधन उपरांतआयोजित श्रद्धांजलि समारोह में गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आगत अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय मिंटू बाबू के सुपुत्र कौशल किशोर श्रीवास्तव में की । सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।मुख्य रूप से जनता दल (यू) प्रदेश महासचिव सह महुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन स्वर्गीय कुमोद बाबू को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डॉ प्रवीण ने कहा कि मनुष्य का जीवन संसार में हमेशा नहीं रहता फिर भी उसके द्वारा किए गए कृति को समाज व राष्ट्र याद रखता है। स्वर्गीय मिंटू बाबू का जीवन समाज के लिए समर्पित था ,भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।श्रद्धांजलि देने वालों में जिला महासचिव जदयू उमेश कुमार सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार राय, रामसागर सिंह, दीपक कुमार, अमित कुमार, बृजेश श्रीवास्तव के अलावे महुआ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद सदस्य पति शिक्षाविद अशर्फी दास ,प्रो वरुण कुमार वरुण, लोजपा नेता मनीष कुमार यादव ,सहेंद्र सहनी ,लाल बाबू साह, जदयू के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र पासवान शास्त्री, पूर्व मुखिया मोती लाल पासवान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
