August 5, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली हाई स्कूल (महुआ) के खेल मैदान में हुए जलजमाव का स्थाई समाधान करने के संबंध में AISF का तीन प्रतिनिधिमंडल ने महुआ SDO संदीप कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा*…  रिपोर्ट नसीम रब्बानी                           

1 min read

वैशाली हाई स्कूल (महुआ) के खेल मैदान में हुए जलजमाव का स्थाई समाधान करने के संबंध में AISF का तीन प्रतिनिधिमंडल ने महुआ SDO संदीप कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा*……                           रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                     वैशाली: महुआ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के 3 प्रतिनिधिमंडल ने महुआ अनुमंडल क्षेत्र के वैशाली हाई स्कूल में हुए जलजमाव के स्थाई समाधान के लिए महुआ एसडीओ संदीप कुमार से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा । तीन प्रतिनिधिमंडल के रूप में एआईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ,जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार एवं जिला परिषद सदस्य उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू शामिल हुए । महुआ एसडीओ संदीप कुमार ने एआईएसएफ संगठन के कार्यकर्ताओं को मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि पिछले 2 महीनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। छात्रों की उपस्थिति होने पर जलजमाव से महामारी फैलने का आशंका बना रहेगा ।ऐसे में इस समस्या का स्थाई समाधान शीघ्र आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.