रमजान के आखिरी जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़ 🌟
रमजान के आखिरी जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़ 🌟
रिपोर्ट:मोहम्मद सालिम आज़ाद, मधुबनी बिहार
मधुबनी, बिहार: रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहर और गांवों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की और पूरी दुनिया में अमन और सलामती की दुआ मांगी।
मौलाना मुहम्मद जावेद अबुल कलाम शकील नईमा इमानी ने कहा कि रमजान सिर्फ भूखे और प्यासे रहने का महीना नहीं है, बल्कि यह धैर्य, तकवा और मानवता की सेवा का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गरीबों, कमजोरों, जरूरतमंदों, अनाथों और विधवाओं की मदद करें और समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा दें।
नमाज के बाद, लोगों ने गरीबों, कमजोरों, जरूरतमंदों, अनाथों और विधवाओं की मदद करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर और गांवों की मस्जिदों में रूहानियत और अकीदत के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिले।
मधुबनी जिले के शहर और गांव के भौवाड़ा, गवापोखर, थाने चौक, बरा बाजार, बिस्फी, सकरी, पंडौल, राजनगर, जयनगर और शहर और गांव के इस्लामिया, जामा मस्जिद अब्दुल गनी, जामा मस्जिद हजरत बिलाल (रजिए), जामा मस्जिद हजरत उमर फारूक (रजिए) में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। सुबह करीब दस बजे से ही धार्मिक और राष्ट्रीय भाई मस्जिदों में पहुंचने लगे थे और दिन चढ़ने के साथ नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती गई।
