March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिल्ली में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

दिल्ली में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

विभूतिपुर/समस्तीपुर

सीपीआईएम नरहन शाखा कि बैठक वीर बहादुर राय कि अध्यक्षता एवं विधायक अजय कुमार एवं महेश कुमार के परिवेक्षण में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने भारत अमेरिका के व्यापार समझोता को रद्द करने, मनरेगा को फिर से बहाल करने,चार लेवर कोर्ट वापस करने, बुलडोजर राज्य समाप्त करने तथा देश के अंदर व्याप्त महंगाई पर रोक लगानें सहित सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में दिनांक 22/4/26 को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने हेतु समस्तीपुर जिला से हजारों कि संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया। बैठक को महेश कुमार, अधिवक्ता सतीश ठाकुर, पप्पू कुमार पासवान, मुरारी ठाकुर, आशीष दिवाकर, राम चंद्र दास, रंजीत मलिक, उर्मिला देवी, पवन राय आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.