March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेयर रेस व विभिन्न खेल-कूद आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

चेयर रेस व विभिन्न खेल-कूद आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र स्थित यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित ,यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी सिंघियाघाट(समस्तीपुर) के 33वें वर्षगांठ पर यूनिक बाल भवन के प्रांगण में वर्ग नर्सरी(बाल वर्ग) से नवम वर्ग तक के छात्र- छात्राओं ने चेयर रेस, कब्बड्डी बॉटल डिस्प्लेसमेंट,वर्ड उल्टा पुल्टा खेल -कूद प्रतियोगिता में शामिल होकर हौसला बुलंद करने में सफल रहें। कार्यक्रम कि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने किया।अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विभिन्न खेल कि जानकारी भी होना चाहिए, बच्चें रोग मुक्त होते हैं, एकाग्रता बढ़ती हैं, खेल टीम वर्क और अनुशासन जैसे सामाजिक कौशल को विकसित करता हैं ।नर्सरी बाल वर्ग से नवम वर्ग तक में से दीपांशु, ध्रुव,आदर्श, अभिषेक,प्रियांशु, आशीष,दीपांशु, आंचल सिन्हा, एलिज़ा फाकरी,आर्यन रिया,अनुष्का, अनुसत्यम,दिलखुश, सौरभ,अक्षय, आशीष,सोनम, अतुल,अनुष्का, अंशु, रेशमी,नेहा ग्रुप,नेहा ग्रुप, निक्की ग्रुप को निर्णायक मण्डल में प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी,किरण सेठ, शारदा सिन्हा,दीपक कुमार, आयुष कुमार के द्वारा चयनित किए गए।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.