March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामाधार बाबू के बताए मार्ग पर चलने का ले संकल्प-विधायक

रामाधार बाबू के बताए मार्ग पर चलने का ले संकल्प-विधायक

विभूतिपुर/समस्तीपुर

सादगी सज्जनता के प्रतिमूर्ति एक व्यक्ति ही नहीं विचारधारा थे रामाधार बाबू। लोग उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बातें प्रखंड के भरपुरा में पूर्व प्रखंड काँगेस अध्यक्ष, पूर्व उप प्रमुख रामाधार चौधरी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कही। सभा की अध्यक्षता प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष कपिलेश्वर कुँवर ने की। सफल संचालन कांग्रेसी नेता रंजन कुमार शर्मा ने की। सभा के आरंभ में उपस्थित लोगों ने रामाधार चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन व अतिथियों का सम्मान धर्मेश चौधरी और सनातन कुमार ने की। सभा को प्रो. राम बहादुर सिंह, अंजनी कुमार मिश्र, सरोज कुमार सिंह, गंगा प्रसाद यादव, गजेंद्र चौधरी, संजीव कुमार ठाकुर, विजय कुमार झा, मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, शंभु मिश्र, फुलेश्वर महतो, अजय कुमार चौधरी, राम विनोद चौधरी आदि दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.