March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी 🌟

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी 🌟

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

पटना: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की जन्मोत्सव के अवसर पर 27 मार्च 2026 शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 48वां शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पटना शहर में विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-छोटी टोलियों का गठन कर श्री राम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इस कड़ी में नागालैंड की राज्यपाल सह पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव एवं पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा को सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही नगर के गण्यमान्य, प्रमुख समाजसेवियों, धार्मिक आयोजन में रुचि रखने वाले राम भक्तों एवं नगर के नामचीन कलाकारों को भी अपना सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।

श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी ने कहा कि आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लें और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं।

श्री राम जन्मोत्सव समिति आप सभी रामभक्तों से विनम्र आह्वान करता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं दिव्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.