March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्र का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

  1. छात्र का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा वार्ड 8 में छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता कौशल्या देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। जैसे ही एंबुलेंस की सायरन बजी एक झलक देखने के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महम्मदपुर सकड़ा वार्ड 08 निवासी मनोज कुमार यादव का 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मनोज कुमार यादव भी पूरे परिवार के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को राजेश कुमार मुसरीघरारी से बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर अपने डेरा लौट रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सोमवार की अहले सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसका लाश घर लाया गया। माता-पिता भी घर पहुंचे। मृतक दो भाइयों में जितेश कुमार से बड़ा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, समाजसेवी रामप्रवेश राय सहित अन्य बुद्धिजीवी मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.