March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकार फसल क्षति का किसानों को दे मुआवजा-शेखर प्रसाद सिंह

सरकार फसल क्षति का किसानों को दे मुआवजा-शेखर प्रसाद सिंह

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र में हुई तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, मक्का, आम, लीची सहित अन्य फसलों का काफी नुकसान हुआ। जिससे किसान काफी मायूस है। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी क्षति हुई है। आने वाले दिनों में किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसानों को फसल की लागत पूंजी भी निकलने की संभावना नहीं है। किसने की स्थिति को देखते हुए लोजपा नेता शेखर प्रसाद सिंह ने राज्य सरकार से फसल क्षति का लाभ किसानों को देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.