शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
विभूतिपुर/समस्तीपुर
विभूतिपुर पूरब वार्ड 12 में युवाओं ने शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद किया । अध्यक्षता राहुल गुप्ता ने किया । उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में दो प्रमुख विचारधाराए थी एक सत्याग्रही और दूसरी गरम दल । जो हर साल में आजादी को अपना अधिकार मानता था। राहुल ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए बताया कि 23 मार्च 1931 कि शाम को ब्रिटिश हुकूमत ने लाहौर सेंट्रल जेल में इन तीनों वीर सपूतों को फांसी पर लटका दिया था । फांसी के समय भगत सिंह की आयु मात्र 23 वर्ष थी। लेकिन उनका साहस और देशप्रेमी आहरितीय था । उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूम लिये। मौके पर अंकेश कुमार साहू,सोनू साह ,मोनू, रबी साह, गौतम, रंजीत, अजित,सोनू दास, राहुल गुप्ता, चंदन एवं दर्जन युवा मौजूद थे l
