शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विभूतिपुर/समस्तीपूर
थाना क्षेत्र के खास ठभका उत्तर वार्ड आठ राघोपुर ननिया चौर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मुरारी प्रसाद सिंह का 15 कट्ठा एवं फूलचंद दास के खेत में लगे 8 कट्ठा गेहूं कुल एक एकड़ गेहूं गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजा की मांग की है।
