March 28, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रतिनिधि मंडल ने कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति से कराया अवगत

प्रतिनिधि मंडल ने कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति से कराया अवगत

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र में हुए आंधी एवं वर्षा से किसानों के गेहूं मक्का एवं तिलहन फसल के नुकसान को लेकर बिहार राज्य किसान सभा एवं सीपीआईएम के प्रतिनिधि मंडल प्रखंड कृषि पदाधिकारी से मिले। प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारी को फसल क्षति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रकृति की प्रकोप से किसानों को काफी क्षति हुई है। अविलंब फसल क्षति का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजा जाए ताकि सरकार किसानों को मुआवजा दे सके। यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग किया है। प्रतिनिधि मंडल में सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार, किसान सभा के अंचल सचिव सिया प्रसाद यादव, श्याम किशोर कमल, मिथलेश सिंह, विश्वनाथ महतो, जागेश्वर महतो, अवनीश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.