भगवान राम का चरित्र और हनुमान की सेवा सदैव अनुकरणीय है- डाॅ. शंभू कुमार
भगवान राम का चरित्र और हनुमान की सेवा सदैव अनुकरणीय है- डाॅ. शंभू कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
भगवान राम का चरित्र और हनुमान की सेवा सदैव अनुकरणीय है।भगवान राम ने सामाजिक पारिवारिक रिश्तों के मर्यादा के साथ साथ राष्ट्रीय भावना और जन मानस की सोच और जरुरत को सर्वोपरि माना।अपने कुल परिवार राष्ट्र संस्कृति की रक्षा के लिए वानरों की विशाल सेना का संगठन किया और लंका पर विजय प्राप्त कर सकुशल अपनी भार्या सीता को लेकर वापस आएं। उक्त बातें विभूतिपुर में बाला जी ठाकुरवाड़ी साख मोहन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव हनुमान ध्वजारोहण के अवसर पर सनातन धर्म संस्कृति मंडल के अध्यक्ष डाॅ. शंभू कुमार ने कहा।उन्होंने बताया कि भगवान राम का जन्मोत्सव मनाना हमारे सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ऐसे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। हमें उनके जन्मोत्सव के अवसर पर संकल्प लेकर राम जैसा चरित्र बनाना चाहिए और हनुमान जैसी साहस और बौद्धिकता तभी हम अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। शारदीय नवरात्र के उपासना,भक्तिमय में माहौल में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भगवान राम की तरह अपनी धर्म संस्कृति की मर्यादा और चरित्र की रक्षा करेंगे। समाज में एक दूसरे के मां बहन के शिल की रक्षा करेंगे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचें भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास को तोड़ा। मौके पर महंत राम भजन दास, निरंजन दास,राम कृष्ण सिंह, यजमान पंकज झा, आर्यन कुमार, बिष्णु देव सिंह, बालेश्वर यादव, जामुन साह, दिनेश महतो, राम करण यादव, बैजू महतो, बालेश्वर पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।
