महावीर जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
महावीर जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
दर्शनशास्त्र विभाग के छात्रों ने लिया अहिंसा का संकल्प
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत डीबीकेएन कॉलेज नरहन में मंगलवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी डॉ.शशि शेखर द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर के विचार किसी एक कालखंड के लिए नहीं बल्कि शाश्वत हैं और आज के युवाओं को समाज सेवा व अनुशासन के माध्यम से उनके ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। मंच संचालन अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता एवं दर्शनशास्त्र विभाग के
प्रोफेसर डॉ. सिद्धेश्वर झा द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।अपने संबोधन में डॉ. झा ने महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मसंयम—को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकटों का समाधान महावीर के दर्शन में ही निहित है।उन्होंने छात्रों से इन आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर कृति रानी, काजल कुमारी, सोनाली कुमारी, करीना, पूजा, रेशमी, अंजलि, अमनजीत कुमार, संतोष, राहुल, सलमा प्रवीण, चांदनी, सुनीता कुमारी, केशव कुमार झा और अभिनव कुमार चौधरी सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में, उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज में शांति और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
