April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फ़िल्म अभिनेत्री और समाज सेविका सनम पठान को उनके जन्मदिन के इस खास और खुशी भरे मौके पर दिल से हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेरों बधाई

फ़िल्म अभिनेत्री और समाज सेविका सनम पठान को उनके जन्मदिन के इस खास और खुशी भरे मौके पर दिल से हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेरों बधाई

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

मुंबई के सेरा कोकटेल रुम में बॉलीवुड अभिनेत्री और जानी-मानी समाज सेविका सनम पठान के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य ईद मिलन पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खुशी, एकता और भाईचारे की मिसाल बना, जहां फिल्म इंडस्ट्री और समाजसेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
इस खास अवसर पर दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस खान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े अजय एल दुबे, चोरिओग्राफर फिरोज़ खान, बिजनेस मेन राकेश भोसले, म्यूजिक डायरेक्टर अंजन भट्टाचार्य, मार्केटिंग हेड नरेश रोक्स, दीपक भाऊ, टेलिविजन एक्ट्रेस अल्का सिंह और पत्रकार शोएब म्यानुंर सहित कई गणमान्य लोगों ने सनम पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएँ कीं।
सनम पठान न सिर्फ एक प्रतिभाशाली और उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं
बल्कि एक संवेदनशील और समर्पित समाज सेविका के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनका व्यक्तित्व खूबसूरती और सादगी का बेहतरीन संगम है। वे हमेशा समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए आगे रहती हैं, और उनके इसी जज़्बे ने उन्हें लोगों के दिलों में खास मुकाम दिलाया है।
उनकी मेहनत, लगन और समाज के प्रति सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे अपनी कला के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन करती हैं वहीं अपने सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी निरंतर कार्यरत हैं।
हम दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें हमेशा खुश रखे, अच्छी सेहत और कामयाबी अता फरमाए, और उनकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। वे यूँ ही अपने हुनर और नेक कामों से समाज और फिल्म जगत में नई ऊँचाइयाँ हासिल करती रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.