गैस की कीमत को ले कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, पीएम मोदी का पुतला फूंका
गैस की कीमत को ले कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, पीएम मोदी का पुतला फूंका
जंदाहा. कांग्रेस के राज्यव्यापी आह्वाहन पर रसोई गैस की किल्लत और कीमत वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जंदाहा में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया ।
चांद सराय हाट चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत पंडित ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई पर भारी बोझ पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राजेश कुमार राजू ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई । वहीं कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर ने चेतावनी दी कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वही इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, रंजीत राय, सीपीआई से प्रमोद कुमार चौधरी, समाजसेवी मुकेश कुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्या पिंकी कुमार, सुनैना देवी,सुबोध पासवान, मोहम्मद सलमान अहमद, मोहम्मद रूमान, मोहम्मद मेहबूब, मोहम्मद अनवर सहित सैंकड़ों लोगो शामिल हुए।
