April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में बाबा वीर चौहरमल जयंती पर झाँकी-भजन और सामाजिक एकता का संदेश

महुआ में बाबा वीर चौहरमल जयंती पर झाँकी-भजन और सामाजिक एकता का संदेश
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — अनुमंडल के कई स्थानों पर बाबा वीर चौहरमल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सिंघाड़ा स्थित पासवान चौक पर पूजा समिति अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पुजारी मरछु पासवान, नागीना पासवान, कमल पासवान, लालदेव पासवान, संजीव पासवान, उप-मुखिया राजेंद्र पासवान, हरिलाल पासवान और युवा लोजपा नेता सुबोध पासवान की अगुवाई में पूजा-अर्चना हुई। बैंड-बाजे के साथ झाँकी निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने चौहरमल के जीवन को त्याग-बलिदान, सामंती दमन के प्रतिरोध और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया, और उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

चेहराकलां के बस्ती सरसीकन पंचायत अंतर्गत महमदपुर टूरी गाँव में जयप्रकाश पासवान की अगुवाई में जयंती समारोह और मेला आयोजित हुआ, जिसमें रामबाबू पासवान, कृष्ण पासवान समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने जयंती को सामाजिक एकता और समानता का पर्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.