पिकअप पर लदे विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पिकअप पर लदे विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
महुआ। रेणु सिंह
पिकअप पर लदे विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार की है। यह गिरफ्तारी कटहारा थाने की पुलिस द्वारा बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गुरुवार को यहां पुलिस उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि कटहारा थाना को सूचना मिली थी कि यहां रसूलपुर फतह गांव में शराब को खपाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 647 लीटर शराब के साथ पिकअप को जप्त किया। वही शराब तस्कर कटहारा थाना के ही रसूलपुर फतह निवासी बंधु साह के पुत्र ज्वाला कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने पिकअप के साथ एक मोबाइल, एक फास्टैग को जप्त किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
