महुआ में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई वीर हनुमान जन्मोत्सव
महुआ में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाई गई वीर हनुमान जन्मोत्सव
महुआ। रेणु सिंह
वीर हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर हनुमत पूजन, आरती और हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर हनुमत जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर यहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई।
जहां पर हनुमान चालीसा का सार्वजनिक पाठ और महा आरती की गई। यहां पर महिला श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के भक्ति गीत गाकर स्थल को भावमय बना दिया। चांदसराय में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के द्वारा हनुमान जी की जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उन्होंने बजरंगबली की पूजा की और लोगों में प्रसाद वितरण किया। कन्हौली गढ़वाल में युवा वर्ग के द्वारा हनुमत पूजन कर लोगों में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। यहां विशाल कुमार ने बताया कि हनुमान जी की पूजन और महा आरती की गई। सिंघाड़ा में नर्सिंग स्थान, तरौरा महावीर मंदिर, कड़ियों बजरंगबली स्थान सहित विभिन्न जगहों पर हनुमान जी की जन्मोत्सव पर श्रद्धा और भक्ति लोगों में सिर चढ़कर बोली।
