April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण के लिए करें जागरुक

ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण के लिए करें जागरुक

विभूतिपुर/समस्तीपुर

निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना के पत्र के आलोक में महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9 से 14 आयु वर्ग के सभी बालिकाओं को एस.पी.बी. टीकाकरण से अच्छादित किया जाना है। जिसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पूर्व में ही क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन विभिन्न स्रोतों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कुछ विद्यालयों में इससे संबंधित कुछ भ्रंतिया फैलाई जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी तरह के विद्यालयों के प्राचार्यों के नाम पत्र निर्गत कर निर्देशित किया है कि विद्यालयों में उपरोक्त टीकाकरण सभी बालिकाओं को दिलवाना सुरक्षित किया जाए। जागरूकता हेतु पूर्व में भी वीडियो भेजा गया था पुन: वीडियो जागरूकता के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.